दक्षिण सूडान में छह सहायता कर्मचारियों की मौत

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2017 07:33:00 AM
Six aid workers die in South Sudan

जेनेवा। दक्षिण सूडान में घात लगाकर किए गए एक हमले में छह सहायता कर्मचारियों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने एक वक्तव्य जारी कर आज इस घटना की जानकारी दी।

यह हमला उस समय हुआ जब सहायता कर्मचारी राजधानी जुबा से पिबोर शहर की ओर जा रहे थे। संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार दक्षिण सूडान में जारी गृह युद्ध के दौरान सहायता कर्मचारियों पर यह सबसे बड़ा हमला है।

हालांकि, संयुक्त राष्ट्र ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि ये कर्मचारी किस संगठन के लिए काम करते थे। इससे पहले गुरुवार को भारतीय शांति सैनिकों ने लगभग 800 से 1000 नागरिकों को बचाया था।            एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.