बंदूकधारियों ने शिया मजलिस में की गोलीबारी, पांच लोगों की मौत

Samachar Jagat | Saturday, 29 Oct 2016 09:24:42 PM
Shiite gunmen firing in the Majlis, five people killed

कराची। पाकिस्तान में शिया धार्मिक जमावड़े पर आज अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए। कराची के नाजिमाबाद इलाके में एक शिया मुस्लिम डॉक्टर के घर पर यह घटना हुयी जहां लोग धार्मिक जलसे के लिए जमा हुए थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, हेलमेट पहने हुए चार लोग मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे जहां लोग मुहर्रम के महीने में जमा हुए थे और गेट के पास खड़े लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसायी गयी। डॉ रूहिना ने बताया, एक महिला के शव सहित पांच शवों को अब्बासी शहीद अस्पताल लाया गया।

उन्होंने बताया कि गोलियों से घायल छह अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया और उनमें से दो की स्थिति गंभीर है। एसएसपी पश्चिम, नसीर अफताब ने बताया कि घर के लोगों ने मजलिस के लिए सुरक्षा की मांग नहीं की थी। पुलिस को नहीं बताया गया था इसलिए वहां पर सुरक्षा नहीं मुहैया करायी गयी थी। संयोग से जिस घर पर गोलीबारी की घटना हुयी वह नाजिमाबाद थाने के ठीक सामने है और बगल में ही रेंजर्स की चौकी है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.