शारजाह : बस ने 10 भारतीय, पाकिस्तानियों को कुचला, एक की मौत

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 02:21:21 AM
Sharjah: Bus runs over 10 Indian and Pakistani workers, one dead

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात में सडक़ किनारे इंतजार कर रहे कामगारों को एक बस ने कुचल दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। पीडि़तोंं में ज्यादातर भारतीय नागरिक हैं।

खलीज टाइम्स ने पुलिस के हवाले से लिखा है, कामगरों में आठ भारतीय और दो पाकिस्तानी थे। सभी घर वापस जाने के लिए अल हमारिया में सडक़ किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे, उसी दौरान बस ने इन्हें कुचल दिया।

अखबार के अनुसार, 34 वर्षीय कामगार की मौत हो गई जबकि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हुई है।

पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.