शंघाई विश्वविद्यालय में पटेल का जयंती समारोह मनाया

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 02:45:54 AM
Shanghai University celebrates Sardar Vallabhai Patel birth anniversary

बीजिंग। शंघाई में वाणिज्य दूतावास ने शंघाई विश्वविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 141 वां जयंती समारोह बनाया।

शंघाई के वाणिज्य दूतावास ने कल इस कार्यक्रम का आयोजन किया और पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्त ने स्वतंत्रता आंदोलन में पटेल द्वारा निभाई गई भूमिका को याद करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया।

वाणिज्य दूतावास ने एक बयान में बताया कि कार्यक्रम में पहुंचे चीनी विद्यार्थियों में पटेल की जीवनी वाली पुस्तिका वितरित की गई जो चीनी भाषा में अनुदित थी।

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया।

भारत सरकार ने पिछले साल 31 अक्तूबर को सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.