किशोरियों में यौवन प्रक्रिया को तेज कर सकता है यौन उत्पीड़न : अध्ययन

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Mar 2017 04:23:56 PM
Sexual harassment can accelerate puberty in teens: Study

न्यूयॉर्क। बचपन में यौन उत्पीड़न की शिकार हुई बच्चियां में अन्य के मुकाबले करीब एक साल पहले अपने यौनावस्था में प्रवेश कर जाती हैं। अमेरिका के  पेनसिल्वेनिया राजकीय विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने यौन उत्पीडऩ की शिकार हुई 84 और 89 अन्य लड़कियों में यौवन प्रक्रिया शुरू होने का अध्ययन किया।

अध्ययनकर्ताओं ने इन सभी बच्चियों पर उनकी यौवनावस्था शुरू होने से पहले से लेकर उनकी पूर्णयौवना बनने तक प्रत्येक स्तर का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि यौन उत्पीडऩ का शिकार हुई बच्चियों में यौनावस्था के दौरान होने वाले परिवर्तन अन्य के मुकाबले बहुत पहले शुरू हो गए। जैसे उनके शरीर के गुप्तांगों पर अन्य के मुकाबले करीब एक साल पहले बाल उगने लगे, जबकि उनमें अन्यों से आठ माह पहले ही स्तन का विकास होने लगा।

पेनसिल्वेनिया राजकीय विश्वविद्यालय की जेनी नोल ने कहा कि हालांकि लंबी जीवन अवधि में यह एक साल का समय बहुत छोटा लगे, इसने प्रत्येक रूप में परिपक्वता को बढ़ा दिया है और उससे अन्य चीजें भी तेज हो गई हैं। जैसे व्यवहार गंभीर होना, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें और जननांगों में कैंसर आदि का खतरा भी है। इस अध्ययन का परिणाम जर्नल ऑफ एडोल्सेंट हेल्थ में प्रकाशित हुआ है। भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.