मलेशिया में सात संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 11:04:15 PM
seven suspects arrested in Malaysia

क्वालालंपुर। मलेशिया ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) समेत अन्य आतंकवादी संगठन से संबंध रखने के आरोप में छह विदेशी और एक मलेशियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस महानिरीक्षक खालिद अबु बकर ने आज बताया कि दक्षिण एशियाई आतंकवादी समूह से संबंध रखने के आरोप में फर्जी छात्र वीजा के साथ एक दक्षिण एशियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने यमन के चार नागरिक को संदिग्ध यमनी आतंकवादी समूह से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरफ्तार संदिग्धों के पास से कई अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट और 60650 डॉलर जब्त किये गये हैं। 

खालिद ने एक वक्तव्य में बताया कि इससे पहले 21 फरवरी और 26 फरवरी को एक मलेशियाई और इंडोनेशियाई नागरिक को कार बम धमाके करने के साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

उल्लेखनीय है कि दक्षिणपूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में गत वर्ष जनवरी में आईएस से संबंध रखने वाले आतंकवादियों की ओर से सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद से ही मलेशिया को हाई अलर्ट किया गया था। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.