चीन में कोयला खदान में पानी भरने से सात लोग फंसे

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 01:44:09 PM
Seven people trapped by flooding in a coal mine in China

बीजिंग। पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में कोयले की एक खान में पानी भरने से कम से कम सात कर्मचारी उसमें फंस गए।  यिचुन शहर के गुआंग्जू जिले में कल रात जब बाढ़ आई, तो कुल 21 खनिक जमीन के नीचे खदान में काम कर रहे थे।  अभी तक 14 लोगों को खान से निकाल लिया गया है, जबकि सात अन्य अभी भी फंसे हुए हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक भूमिगत संचार को बहाल कर लिया गया है। बचावकर्मी अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए वहां पंम्पिंग उपकरण लगा रहे हैं। डॉक्टर और स्थानीय अधिकारी भी बचाव कार्य में जुट गए हैं।             -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.