मिस्र में बम विस्फोट में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की मौत

Samachar Jagat | Sunday, 30 Oct 2016 09:06:02 AM
Senior military officer killed in bomb blast in Egypt

काहिरा। मिस्र के उत्तर सिनाई प्रांत में सडक़ किनारे एक बम विस्फोट में एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और एक अन्य सैनिक की मौत हो गई। सेना और पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज के हमले में कर्नल रामी हसनैन को निशाना बनाया गया। वह सेना के वाहन से जा रहे थे कि तभी उनपर हमला किया गया जिसमें उनकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि इस हमले में एक सैनिक की भी मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गये। सेना ने इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है और कोई भी इसपर टिप्पणी के लिए मौजूद नहीं था।

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि मिस्र के सिनाई प्रांत में सेना, आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के नेतृत्व वाले विद्रोहियों का सामना कर रही है। इस विद्रोह में अब तक सैकड़ों सैनिकों और पुलिसकर्मियों की जान जा चुकी है1 आतंकवादी काहिरा और अन्य शहरों पर भी हमले कर रहे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.