रूस के वित्त मंत्री को नजरबंद किए जाने की अपील

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 03:23:49 AM
Russia's Putin fires economy minister over bribery charges

मॉस्को। रूस के जांचकर्ताओं ने एक अदालत से रिश्वतखोरी के मामले में वित्त मंत्री अलेक्सी उलायुकायेव को नजरबंद किए जाने के निर्देश देने की अपील की है। रूस की जांच समिति ने आज एक बयान में यह जानकारी दी।

उलायुकायेव को देश की सबसे बड़ी तेल कंंपनी रोसनेफ्ट से 20 लाख डॉलर की रिश्वत मांगने के आरोप में कल रात हिरासत में लिया था।

इस बीच प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने उप वित्त मंत्री येवगेनी येलिन को कार्यवाहक वित्त मंत्री नियुक्त किया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.