नहीं ली एक्ट्रेस की अनुमति और हो गया रेप सीन शूट!

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 01:43:38 PM
Rape scene and was taken to allow actress

लॉस ऐंजिलिस। एक्ट्रेस को पता नहीं और हो गया रेप सीन शूट। मामला मूवी हॉलीवुड  'लास्ट टैंगो इन पैरिस' का है, जहां डायरेक्टर बर्नार्डो बर्टोलुची एक साक्षात्कार के वायरल होने के बाद विवादों में घिर गए हैं। इस साक्षात्कार में बर्नार्डो ने माना था कि उन्होंने अपनी मूवी में ली ऐक्ट्रेस मारिया शिनाइडर की मंजूरी लिए बिना ही रेप सीन शूट किया था।

विडियो के वायरल होने के बाद अब कई ऐक्टर्स ने बर्नार्डो को अपने निशाने पर लिया है। असल में बर्नार्डो का ये साक्षात्कार वर्ष 2013 का ही है। जिसमें उन्होंने माना है कि लास्ट टैंगो इन पैरिस फिल्म की ऐक्ट्रेस मारिया को नहीं पता था कि मूवी में उन्हें रेप सीन करना है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि सीन असली लगे और मारिया असल रिऐक्शन दें।

मारिया का वर्ष 2011 में ही निधन हो चुका है। अमेरिकन ऐक्ट्रेस जेसिका मिशेल ने इसका विरोध करे हुए कहा  कि वह सभी लोग जिन्हें यह फिल्म पसंद हैं, आप ए 19 साल की लडक़ी को 48 साल के आदमी से रेप होते हुए देख रहे हैं।

डायरेक्टर ने यह रेप प्लान किया। मैं वाकई बहुत भद्दा महसूस कर रही हूं।' वहीं क्रिस ऐवांस ने ट्वीट किया 'बर्नार्डो को जेल में होना चाहिए। आपको बता दें कि 'लास्ट टैंगो इन पैरिस' फिल्म साल 1972 में रीलीस हुई थी। इस फिल्म के लिए बर्नार्डो को बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म के ऐक्टर ब्रांडो को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था।

मानी थी यह बात
वर्ष 2007 में मूवी की ऐक्ट्रेस मारिया शिनाइडर ने भी लंदन के अखबार से साक्षात्कार में इस बात की पुष्टि की थी। मारिया ने बताया था कि असली स्क्रिप्ट में रेप सीन का जिक्र नहीं था। उन्हें शूट से कुछ देर पहले ही इसकी जानकारी दी गई थी। वे गुस्सा हुई। लेकिन उन्हें बाद में कहा गया कि यह सिर्फ एक फिल्म है फिक्र करने की जरूरत नहीं। मारिया ने बताया था कि सीन सिर्फ एक टेक में शूट हो गया। हालांकि उन्होंने माना कि फिल्म ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। इस फिल्म के बाद उन्हें सेक्स सिंबल के तौर पर देखा जाने लगा।

O M G ! तो ब्रेकअप के बाद लडकियां करती है ये 10 काम.....

18 साल की उम्र जवान होनें के लिए काफी नही...तो क्या है सही उम्र

वेडिंग सीजन : शादी के कुछ हफ्ते पहले तक रखे इन ध्यान 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.