साइबर हमले में रूस शामिल नहीं : पुतिन

Samachar Jagat | Tuesday, 16 May 2017 02:41:45 AM
Putin says Russia not involved in cyberattack, blames US

बीजिंग। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज कहा कि बड़े पैमाने पर हुए साइबर हमले से रूस का कुछ भी लेना देना नहीं है। पुतिन ने मूल साफ्टवेयर बनाने के लिए अमेरिकी गुप्तचर समुदाय की आलोचना की।

डेढ़ सौ से अधिक देशों में हजारों कम्प्यूटर रैनसमवेयर हमले से प्रभावित हुए हैं। इस हमले को अपने तरह का सबसे बड़ा हमला बताया गया है।

पुतिन ने कहा, ‘‘जहां तक इन खतरों के स्रोत का सवाल है, माइक्रोसाफ्ट नेतृत्व ने यह सीधे तौर पर कहा है कि वायरस का स्रोत अमेरिका की विशेष सेवाएं है।’’

पुतिन सप्ताहांत में माइक्रोसाफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ की ओर से किए गए उस ब्लाग पोस्ट का उल्लेख कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने वह कोड विकसित किया था जिसका इस्तेमाल हमले में किया जा रहा है।

अमेरिका ने पूर्व में रूस पर कई साइबर हमले करने का आरोप लगाया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.