पुतिन, ओबामा की एपेक सम्मेलन में मुलाकात संभव

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 03:09:37 PM
Putin Obama APEC summit meeting possible

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को पेरू में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मलेन (एपेक) में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात कर सकते हैं। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि दोनों नेता सम्मेलन में मिल सकते हैं। हालांकि, अभी इस बारे में कोई औपचारिक व्यवस्था नहीं की गई है।

पेस्कोव ने कहा, हालांकि अमेरिका की ओर से अलग से द्विपक्षीय बैठक पर सहमति नहीं बन पाई है। पुतिन शुक्रवार से शुरू होने जा रहे सम्मेलन में हिस्सा लेने पेरू जाएंगे, लेकिन वह इस दौरान क्षेत्र के अन्य देशों का दौरा नहीं करेंगे।

पुतिन और ओबामा के बीच संबंध कभी सामान्य नहीं रहे हैं, जो सीरिया युद्ध और यूक्रेन संघर्ष में रूस के हस्तक्षेप की वजह से हाल के वर्षो में और खराब हो गए।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.