प्रिंस हैरी करेंगे सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया की यात्रा

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 04:55:21 PM
Prince Harry to visit Singapore, Australia

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी रविवार से सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया की अपनी पांच दिन की यात्रा की शुरुआत करेंगे। वे इस दौरान परोपकार से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इनमें से एक कार्यक्रम अफ्रीका में रहने वाले बच्चों की मदद से जुड़ा है।

सिंगापुर में हैरी सेनटेबल पोलो कप में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह 2018 इंविक्टस गेम्स की शुरुआत के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। इसका आयोजन सिडनी में किया जाएगा।

चैरिटी पोलो मैच सेनटेबल के लिए धन-राशि जुटाने का महत्वपूर्ण वार्षिक कार्यक्रम बन चुका है। सेनटेबल नामक हैरी की संस्था लेसोथो और बोत्सवाना में एचआईवी से ग्रस्त या इस बीमारी के कारण अपने माता-पिता को गंवा चुके बच्चों की मदद करती है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.