दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति को भ्रष्टाचार के मामले में शीर्ष अदालत ने किया बर्खास्त

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 12:29:24 PM
President of South Korea sacked by top court in corruption case

दक्षिण कोरिया की एक विशेष कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में राष्टपति पार्क ग्युन हे को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया। सर्वसम्मति से लिये गए इस निर्णय में महीनों से चली आ रही राजनीतिक उठापटक पर विराम लग गया है। इस दौरान लाखों लोग विरोध प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे।

पार्क ग्युन को हटाने के बाद नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिये भी रास्ता साफ हो गया है। जो अगले 60 दिनों के भीतर होना है। इसके साथ ही देश की पहली महिला राष्टपति पार्क ग्युन हे महाभियोग द्वारा हटायी जाने वाली पहली नेता भी बन गईं। 

वह अब ब्लू हाउस छोड़ने को बाध्य हैं और मुकदमे से मिलने वाली कार्यकारी छूट भी उन्होंने खो दी है। संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश ली जुंग-मी ने कहा कि पार्क के कृत्य ने लोकतंत्रा और कानून के शासन की भावना को गंभीर रूप से कमजोर किया है। राष्टपति पार्क ग्युन हे को बर्खास्त किया जाता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.