हिलेरी ने मुझे बेहतर राष्ट्रपति बनाया और श्रेय भी नहीं चाहा : ओबामा

Samachar Jagat | Wednesday, 02 Nov 2016 02:05:46 PM
 President Clinton made me better and would not credit : Obama

ओरलैंडो। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को कहा कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने उन्हें एक बेहतर राष्ट्रपति बनाया लेकिन इसका श्रेय नहीं लिया। ओबामा ने राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि पूर्व विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने कई मुश्किल फैसले लिए और ‘‘बिना’’ थके काम किया।

वियतनाम कराआेके बार अग्निकांड में 13 की मौत

ओबामा ने 8  नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले प्रमुख राज्यों में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि उनके प्रयास हमेशा चमक-दमक वाले नहीं होते हैं और यहां देश में उनकी हमेशा तारीफ नहीं होती है लेकिन उन्होंने मुझे एक बेहतर राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने कहा कि हिलेरी ऐसी कमांडर इन चीफ होंगी जो आईएसआईएस को परास्त करेंगी। वह अमेरिका की होशियार और दृढ़ राष्ट्रपति बनेंगी।

ओबामा ने ओहियो में एक चुनावी रैली में अपने समर्थकों से कहा कि मैंने उन्हें अपने विदेश मंत्री के तौर पर देखा है। मैंने उन्हें ‘सिचुएशन रूम’ में देखा है। अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को पकडऩे के पक्ष में दलील देते देखा है जो जोखिम वाला काम था। विदेश मंत्री के तौर पर बिना थके दुनिया का चक्कर काटा।

दुनियाभर में उनका सम्मान किया गया। उन्होंने कोलंबस में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के वीडियो का सीधा हवाला देते हुए कहा कि जब हिलेरी को चुनौती दी जाती है तो वह मौके पर चीजों का गढ़ती नहीं हैं। वह झूठ का सहारा नहीं लेती हैं। बिल्कुल झूठ है क्योंकि वीडिया आए हैं।

फेसबुक पोस्ट को लेकर टेक्सास में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े एक जज को हटाया गया

उन्होंने कहा कि हिलेरी वास्तव में दुनिया को समझती हैं। वह उन चुनौतियों को समझती है जिनका सामना हम करते हैं। और जब चीजें उनके हिसाब से नहीं होती हैं तो वह उलाहने नहीं देती या शिकायत नहीं करती हैं या अन्य पर दोष नहीं मढ़ती हैं या यह नहीं कहती हैं कि हर चीज में धांधली की गई है। भाषा

MORE NEWS READ...

पाक में मौजूदा राजनीतिक संकट से कश्मीर मुद्दा प्रभावित हो रहा : हाफिज सईद

पॉल रेयान ने ट्रंप का किया समर्थन

वेनेजुएला में 3 विपक्षी कार्यकर्ता जेल से रिहा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.