लंदन हमले के संबंध में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया

Samachar Jagat | Monday, 05 Jun 2017 05:54:51 AM
Police arrested 12 people in connection with the London attack

लंदन। लंदन पुलिस ने पुल हमले के संबंध में पूर्वी लंदन से 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हमले में आठ लोगों की मौत हो गयी थी और 48 अन्य घायल हो गए थे। 

लंदन मेट्रोपोलिटन पुलिस सर्विस ने एक वक्तव्य में कहा, लंदन मेट्रोपोलिटन की आंतकवाद निरोधक इकाई ने कल रात पुल एवं बोरोह मार्केट क्षेत्र में हुए हमले के संबंध में आज सुबह पूर्वी लंदन के बार्किंग क्षेत्र से 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

उल्लेखनीय है कि लंदन के मुख्य इलाके में से एक लंदन ब्रिज पर पैदल चल रहे लोगों पर वाहन चढ़ाए जाने और पास के इलाक़े में ही चाकू हमले की घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने तीनों को घटनास्थल पर ही मार गिराया था। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.