पीएलए ने पश्चिमी सेक्टर में किया बड़ा सैन्य अभ्यास

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 09:54:18 PM
PLA holds massive military drills in western sector

बीजिंग। चीन की सेना ने अशांत शिनजियांग क्षेत्र में बड़ा सैन्य अभ्यास किया है। कश्मीर क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा की निगरानी करने वाले कमान के पुनर्गठन के बाद यह पहला सैन्य अभ्यास है।

सरकारी अखबार ‘पीपुल्स डेली’ ने अभ्यास के बारे में संक्षिप्त खबर और तस्वीरेंं प्रकाशित की हैं। उसके मुताबिक, शिनजियांग उयगूर स्वायत क्षेत्र मेंं समुुद्र तल से 4,000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर स्थित पहाड़ी इलाके में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पीएलए के शिनजियांग मिलिट्री एरिया कमान के 10,000 से ज्यादा सैनिकों ने इस सुरक्षा अभ्यास में हिस्सा लिया।

अखबार के मुताबिक, सात पहाडिय़ों के विस्तृत क्षेत्र मेंं आयोजित अभ्यास के मिशन थे... स्वयं को छुपाना, खुफिया जानकारी एकत्र करना, दुश्मन के बारे में जानकारी जुटाना और पलटकर हमला करना।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए सेना के पुनर्गठन के बाद पीएलए द्वारा किया गया यह पहला सुरक्षा अभ्यास है। चिनफिंग सेना के प्रमुख हैं।

सुधारों के तहत राष्ट्रपति ने सेना से तीन लाख सैनिकों की छंटनी की है, जिससे संख्या में काफी कमी आयी है।

उन्होंने अभी कुछ ही दिन पहले संंख्याबल मेंं और कमी करने का संकेत भी दिया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.