विमान में नहीं थी कोई गड़बड़ी: PIA

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 01:59:42 PM
PIA plane crash

इस्लामाबाद। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के विमान एटीआर-42 के दुर्घटना के बाद विमान कंपनी के अध्यक्ष मोहम्मद आजम सईगोल ने कहा कि विमान में किसी तरह की तकनीकि गड़बड़ी नहीं थी। 

सइगोल ने कहा इस विमान का नियमित रूप से जांच पड़ताल की जाती थी और अक्टूबर में ही विमान की सुरक्षा जांच भी हुई थी जिसमें इसे ‘ए-सर्टीफिकेट’ मिला था। उन्होंने कहा मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि एटीआर-42 विमान पूरी तरह ठीक था और इसकी दुर्घटना किसी तकनीकी या मानवीय चूक के कारण नहीं हुई है। 

उत्तरी चित्राल शहर से राजधानी इस्लामाबाद के लिए कल उड़ान भरने के तुरन्त बाद यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान का नियंत्रण टॉवर से संपर्क टूट गया। दो चीनी नागरिक, नौ महिलाएं, दो बच्चे और चालक दल के पांच सदस्य समेत कुल 47 लोग विमान में सवार थे। मृतको में पॉप स्टार से मौलवी बने जुनैद जमशेद और उनका पूरा परिवार भी शामिल है। 

दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। इस बीच विमान दुर्घटना को लेकर पाकिस्तान में लोगों में रोष व्याप्त है और सोशल मीडिय पर देश की विमानन सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।                  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.