फिलीपींस : बंदूकधारियों ने छह वियतनामी नाविकों का किया अपहरण

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 02:44:24 PM
Philippines Gunmen kidnap six Vietnamese sailors

मनीला। फिलीपींस के बंदूकधारियों ने आज वियतनाम के छह नाविकों का अपहरण कर लिया और एक को गोलीमार दी। यह जानकारी तटरक्षकों ने दी। तटरक्षकों ने बताया कि दक्षिणी फिलीपींस के एक द्वीप के पास के समुद्र में 10 बंदूकधारियों ने एक मालवाहक जहाज का उस समय पीछा किया जब वह बसीलान द्वीप के पास से गुजर रहा था। 

बंदूकधारी जहाज पर पहुंच गए और उन्होंने एक चालक को गोली मार दी तथा छह नाविकों को बंधक बना लिया। बंदूकधारियों ने बंधकों को दूसरी नौकाओं में बिठा लिया। इस सप्ताह अपहरण की यह दूसरी घटना है। जिस द्वीप के पास अपहरण की यह घटना घटी वह अबू सैय्याफ गुट के आतंकवादियों का गढ़ है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.