नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर विस्फोट में 14 लोगों की मौत

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 04:22:16 AM
Petrol tanker explosion kills 14 in Nigeria

कानो। मध्य नाइजीरिया में एक पेट्रोल टैंकर के पलटने और उसमें विस्फोट होने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।

चश्मदीदों ने बताया कि नाइजर राज्य के पारगमन शहर तेगिना में सुबह में आठ बजे स्थानीय समयानुसार हुई घटना के बाद आठ मकान जल गए।

राहत अभियान में हिस्सा लेने वाले मुहम्मद सानी ने बताया कि हमने शुक्रवार सुबह टैंकर विस्फोट में मारे गए छह महीने के एक बच्चे सहित 14 लोगों को दफना दिया।

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल्लाही एगिवोरो ने बताया कि झुलसे हुए आठ और लोगों को अस्पताल ले जाया गया जिसमें दो की स्थिति ‘‘अत्यंत नाजुक’’ है। घटना में आठ घर भी जल गए।

फेडरल रोड सेफ्टी कॉप्र्स एफआरएससी के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने घटना की पुष्टि की है लेकिन हताहतों की संख्या के बारे में नहीं बताया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.