पेरिस जलवायु समझौता अमेरिका की वृद्धि में होगा बाधकः व्हाइट हाउस

Samachar Jagat | Friday, 26 May 2017 01:49:09 PM
Paris climate agreement will be hampered in America White House

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा की अमेरिका के लिए जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताआें का पालन करना वृद्धि में बाधक होगा। 

अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने ग्लोबल वार्मिंग कम करने पर 2015 में हुई संधि से बाहर होने का वादा किया था। अब ट्रंप ने कहा है कि वह सिसली में शुक्रवार से शुरू हुए जी-7 सम्मेलन के बाद वाशिंगटन लौटने पर इस पर फैसला लेंगे।

ट्रंप के आर्थिक सलाहकार गैरी कॉन ने कहा, हम जानते हैं कि पिछली सरकार ने जिन बातों पर सहमति जताई थी वे अमेरिका की आर्थिक वृद्धि के लिए बहुत हानिकारक होंगे। कॉन ने कहा राष्ट्रपति वापस लौटकर पेरिस और जलवायु समझौते पर एक फैसला लेंगे। वह यह जानने के इच्छुक हैं कि जी-7 नेता जलवायु के बारे में क्या कहते हैं।

राष्ट्रपति के सलाहकार ने कहा कि ट्रंप पर्यावरण के लिए सही चीजें करना चाहते हैं। वह पर्यावरण की परवाह करते हैं लेकिन वह अमेरिकी लोगों के लिए नौकरियों की भी परवाह करते हैं। ट्रंप ने कोयले के खिलाफ युद्ध समाप्त करने की घोषणा की थी।

पूर्व राष्ट्रपति बराक आेबामा के शासन में कार्बन उत्सर्जित करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश अमेरिका ने 2025 तक 2005 के स्तर से 26-28 प्रतिशत तक ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन घटाने का संकल्प लिया था।
एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.