पाकिस्तानी सांसद की मांग- बंद हों बड़े नोट

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 06:59:52 PM
pakistani MP demand Ban to 1000 5000 note

इस्लामाबाद।  बड़े नोटों को अमान्य करने के भारत का उदाहरण देते हुए एक पाकिस्तानी सांसद ने कालेधन एवं भ्रष्टाचार से लडऩे के लिए सरकार से 1000 और 5000 रूपए के नोट अमान्य करने की मांग करते हुए सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया है। 

विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पीपीपी के सांसद उस्मान सैफुल्ला खान ने वित्त से जुड़ी स्थायी समिति को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े नोटों से धनशोधन एवं भ्रष्टाचार की आशंका उत्पन्न होती है।

भारत का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दुनियाभर में ऐसे नोटों को हतोत्साहित किया जा रहा है। भारत ने कालेधन, जाली नोटों एवं भ्रष्टाचार पर एक बड़ा आघात करते हुए 500 और 1000 रूपए के पुराने नोटों का चलन बंद कर दिया है। खान ने कहा कि नोटों को वापस लेने का मुद्दा वित्त मंत्रालय एवं सेंट्रल बैंक को हाथ में लेना चाहिए।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.