पाक में अब महिलाएं भी बनेंगी कैब ड्राइवर

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 08:48:52 PM
Pakistan women become cab drivers

वर्कफोर्स में महिलाओं की बेहद कम भागीदारी वाले देश पाकिस्तान में एक टैक्सी कंपनी 'करीम' ने महिला ड्राइवरों की भर्ती शुरू की है। खास बात यह है कि कैब में महिला और पुरुष दोनों कस्टमर्स ट्रैवल कर सकते हैं। यह कैब सर्विस पाकिस्तान के लाहौर, इस्लामाबाद और कराची में उपलब्ध है।

करीब कैब कंपनी के जनरल मैनेजर अहमद उस्मान का कहना है 'हम महिलाओं को भी पुरुषों की तरह कमाने के लिए बराबर मौका देना चाहते हैं।' यह कंपनी उबर कैब सर्विस की बड़ी प्रतिद्वंद्वी है। पश्चिम एशिया, उत्तरी अफ्रीका और पाकिस्तान के 32 शहरों में यह सेवा करीम टैक्सी सर्विस उपलब्ध है।

उस्मान ने बताया कि अभी तक सात महिलाओं को इस जॉब के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि आवेदन के लिए सभी रास्ते खुले हैं। कोई भी महिला आवेदन कर सकती है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.