पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 04:09:11 AM
Pakistan summons Deputy Indian High Commissioner over LoC firing

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने आज भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर भारत की ओर से संघर्ष विराम का कथित तौर पर उल्लंघन किए जाने तथा पाकिस्तानी विमान को कूटनीतिक उड़ान संबंधी मंजूरी देने से नई दिल्ली के इनकार को लेकर विरोध दर्ज कराया।

पाकिस्तानी विदेश विभाग ने कहा कि सिंह को ‘भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से 19 नवंबर को नियंत्रण रेखा पर किए कए संघर्ष विराम के बेवजह उल्लंघन की निंदा’ से अवगत कराया गया।

उसने कहा कि संघर्ष विराम के उल्लंघन की इस घटना में तीन लड़कियों सहित चार बच्चों की मौत हो गई और दो नागरिक घायल हो गए।

विदेश विभाग ने कहा, ‘‘उप उच्चायुक्त को बताया गया कि रिहायशी इलाकों को जानबूझकर निशाना बनाया जाना बहुत निंदनीय है।’’

उसके अनुसार भारत से कहा गया है कि वह 2003 में दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करे, संघर्ष विराम के उल्लंघन की लगातार हो रही घटनाओं की की जांच कराए, गांवों और नागरिकों को निशाना बनाना रोके तथा नियंत्रण रेखा पर शांति बरकरार रखे।

पाकिस्तान ने अपने विमान को कूटनीतिक उड़ान संबंधी मंजूरी से भारत के इनकार को लेकर भी चिंता जताई।

उसने कहा कि भारत ने दोनों देशों के बीच 1991 में हुए द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन किया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.