पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने पांच उग्रवादियों को किया ढेर: रिपोर्ट

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Dec 2016 08:40:24 AM
Pakistan Security forces have five militants pile report

क्वेटा। पाकिस्तान में अर्धसैनिक बलों ने जातीय हमलों के लिए बदनाम एक सुन्नी उग्रवादी समूह के पांच सदस्यों को कल मार गिराया। सैन्य प्रवक्ता खान वसय ने बताया कि फ्रंटियर कोर ने दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में एक परिसर पर हमला कर मुठभेड़ में पांच सदस्यों को मार गिराया। उन्होंने बताया कि उग्रवादी संगठन लश्कर-ए-झांगवी के सदस्य थे जो पाकिस्तान में इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा दोनों के साथ काम करता है।

प्रांत के गृहसचिव अकबर हरीफल ने प्रांतीय राजधानी क्वेटा से करीब 35 किलोमीटर उत्तर में पशिन जिले के हुरामजई गांव में मुठभेड़ की पुष्टि भी की।उल्लेखनीय है कि लश्कर-ए-झांगवी ने पाकिस्तान में हाल में अल्पसंख्यक शियाओं पर कुछ भीषण हमलों की जिम्मेदारी ली है और हाल के वर्षों में सरकारी बलों पर भी हमले किए हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.