संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने भारत पर साधा निशाना

Samachar Jagat | Sunday, 02 Apr 2017 03:13:55 PM
Pakistan's ambassador to United Nations, Malhiha Lodhi  targets to India

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी का कहना है कि उनके देश को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने की भारत की कोशिश सही नहीं है। ऐसा प्रयास करने वाला कोई भी देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद अकेला पड़ जायेगा।

एक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय छात्रों को संबोधित करते हुए मलीहा लोधी ने भारत पर दोनों देशों के बीच जारी वार्ता प्रक्रिया को स्थगित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत ने द्विपक्षीय रिश्तों के सामान्यीकरण की प्रक्रिया को रोक दिया।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी मिशन द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि लोधी ने कहा कि पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अकेला करने कि भारत की नीति नाकाम रही और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसे अकेला करने की मुहिम एक निष्फल प्रयास साबित होगी।

बयान में उनके हवाले से कहा गया, कोई भी देश जो पाकिस्तान को अलग-थलग करने की मंशा रखता है वह खुद अलग-थलग पड़ जायेगा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.