गुलाम कश्मीर के हिस्से को प्रांत बनाने की योजना बना रहा है पाकिस्तान

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Mar 2017 07:52:22 PM
Pakistan plans to build province  as part of Slave kashmir

इस्लामाबाद। विवादित क्षेत्र गिलगित-बाल्टिस्तान को पाकिस्तान अपना पांचवां प्रांत बनाने की योजना बना रहा है।  यह क्षेत्र पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से जुड़ा हुआ है, इस वजह से पाकिस्तान का यह कदम भारत की चिंता का सबब बना हुआ है।

पाकिस्तान के अंतर प्रांतीय समन्वय मंत्री रियाज हुसैन पीरजादा ने पाकिस्तान के एक चैनल को इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज की नेतृत्व वाली एक समिति ने गिलगित-बाल्टिस्तान को प्रांत का दर्जा देने की सिफारिश की है।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान इस क्षेत्र को गुलाम कश्मीर से अलग मानता है, जबकि भारत ने इसे वृहद विवादित क्षेत्र का हिस्सा माना है। माना जा रहा है कि इस क्षेत्र के अनिश्चित दर्जे को लेकर चीन की चिंता को देखते हुए ही पाकिस्तान ने उसका दर्जा बदलने का फैसला किया है।

पीरजादा ने कहा कि उस क्षेत्र का दर्जा बदलने के लिए संविधान में संशोधन करना होगा। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.