इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अरब सागर की अपनी सीमा में कथित तौर पर प्रवेश करने वाले कम से कम 43 भारतीय मछुआरों को आज गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने इन मछुआरों को भसध प्रांत के तट के निकट से पकड़ा और इनको कराची ले जाया गया।
एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया, मछुआरों के खिलाफ आगे मामला दर्ज करने के लिए उनको डॉक थाने के सुपुर्द कर दिया गया। डॉक थाने के एक पुलिस अधिकारी अमीन मारी ने कहा, भारतीय मछुआरे मछली पकडऩे के लिए पाकिस्तान की सीमा में घुस आए थे और अब इन मछुआरों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सोमवार को इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए 43 भारतीय मछुआरों को एधी फाउंडेशन की तरफ से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।