अब बड़े पर्दे पर दिखेगा पाकिस्तान का हैंडसम चाय वाला

Samachar Jagat | Friday, 23 Dec 2016 11:11:21 AM
Pakistan handsome tea man Now look at the big screen

इस्लामबाद। नीली आंखो वाले अरशद खान का चाय बनाते हुए वायरल फोटो से पूरी दुनिया में चर्चित होने के बाद उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिले थे। मॉडलिंग में रैप वॉक पर किस्मत आजमाने के बाद अरशद खान को अब फिल्म का ऑफर मिला है। हॉलीवुड स्टार्स की तरह शक्ल-सूरत रखने वाले अरशद खान उस समय चर्चा में आ गए थे जब उनका चाय बनाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अब उन्हें फिल्म में काम करने का ऑफर मिला है। 

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक अरशद ने हाल ही में अपनी पहली फिल्म साइन की है। उनकी पहली पाकिस्तानी फिल्म का नाम कबीर है। इस फिल्म की शूटिंग इंग्लैड और दुबई में की जाएगी। अब यह नीली आंखो वाल गुड लुकिंग चाय वाला बड़े पर्दे पर दिखेगा। 

अरशद खान ने कुछ दिनों पहले ही एक म्यूजिक विडियो भी बनवाया है। इस वीडियो को चायवाला टाइटल के साथ रिलीज किया गया था। अरशद इस्लामाबाद में चाय की दुकान चलाते हैं। चाय बनाते वक्त ही जावेरिया अली नाम की फटॉग्राफर ने अरशद की तस्वीर लेकर फेसबुक पर शेयर की थी। इसके बाद अरशद की तस्वीर पाकिस्तान ही नहीं बल्कि कई देशों में वायरल हो गई थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.