सबूत होते हुए भी पाक को ‘हाफिज सईद’ पर मुकदमा चलाने में क्या दिक्कत है: भारत

Samachar Jagat | Thursday, 02 Mar 2017 07:38:14 AM
pakistan-claim-india-want-re-investigation-of-the-mumbai-attack hafiz-saeed

लाहौर। भारत ने एक बार फिर जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद पर कानूनी कारवाई करने को कहा है। भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह 2008 के मुंबई हमले के मामले की फिर से जांच कराए और हाफिज सईद पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत मुकदमा चलाए। 

पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान की ओर से 24 भारतीय गवाहों को बयान रिकॉर्ड कराने के लिए भेजने का आग्रह किए जाने के जवाब में नयी मांग की है।

अधिकारी ने कहा, ‘हमें अपने पत्र के जवाब में भारत सरकार से जवाब मिला है। परंतु हमारे आग्रह पर तवज्जो देने की बजाय भारत ने मामले की फिर से जांच की मांग की है और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद और उपलब्ध कराए गए साक्ष्य के आधार पर लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी पर मुकदमा चलाने की भी मांग की है।’ 

मुंबई हमले के दौरान भी सईद को नजरबंद किया
पाक सरकार ने 30 जनवरी को सईद और जमात-उद-दावा एवं फलाह-ए-इंसानियत के चार नेताओं को नजरबंद कर दिया था। मुंबई हमले के बाद भी सईद को नजरबंद किया गया था, लेकिन 2009 में अदालत ने उसे रिहा कर दिया। पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि मामले को निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए भारतीय गवाहों के बयान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर सबूत हो तो पाकिस्तान को मुंबई हमले के किसी भी संदिग्ध पर मुकदमा चलाने में कोई परेशानी नहीं होगी।                 भाषा
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.