पाकिस्तान ने 43 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 04:01:04 AM
Pakistan arrests 43 indian fishermen

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अरब सागर की अपनी सीमा में कथित तौर पर प्रवेश करने वाले कम से कम 43 भारतीय मछुआरों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने इन मछुआरों को सिंध प्रांत के तट के निकट से पकड़ा और इनको कराची ले जाया गया।

एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि मछुआरों के खिलाफ आगे मामला दर्ज करने के लिए उनको डॉक थाने के सुपुर्द कर दिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन भारतीय मछुआरों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एधी फाउंडेशन इन मछुआरों को भोजन उपलब्ध करा रहा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.