पाकिस्तान ने 29 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Samachar Jagat | Thursday, 27 Apr 2017 08:37:52 PM
Pakistan arrests 29 Indian fishermen

कराची, पाकिस्तान
पाकिस्तानी नौवहन एजेंसी ने 29 भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर अपने जल क्षेत्र में मछली पकडऩे पर गिरफ्तार किया है। 

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान नौवहन सुरक्षा एजेंसी पीएमएसए के प्रवक्ता ने कहा कि आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए भारतीय मछुआरों को डॉक्स पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। पीएमएसए ने पांच भारतीय नावें भी जब्त कर लीं। 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''भारतीय मछुआरों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।" 

उन्होंने कहा कि नौवहन सुरक्षा बल ने अरब सागर में पाकिस्तान के तटीय इलाके में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे भारतीय मछुआरों को पकड़ा है। 

पिछले महीने भी पीएमएसए ने दो बार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.