पाक सेना का एलओसी पर पांंच भारतीय सैनिकों को मारने का दावा

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 04:33:18 AM
Pakistan Army claims to have killed 5 Indian soldiers on LoC

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर स्थित टट्टा पानी सेक्टर में भारत की ओर से ‘‘बिना उकसावे’’ के संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना के बाद की गई जवाबी कार्रवाई में पांच भारतीय सैनिकों को मारने कर दावा किया है।

आईएसपीआर ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना ने ‘‘हिंसात्मक जवाब’’ दिया और गोलीबारी में भारतीय बंकर भी नष्ट कर दिए गए।

सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया, ‘‘एलओसी पर टट्टा पानी में भारतीयों ने बिना उकसावे के कार्रवाई की जिसका हिंसात्मक ढंग से जवाब दिया गया। भरतीय बंकरों को नष्ट किया गया, पांच भारतीय सैनिक मारे गए और कई घायल हो गए।’’

पाकिस्तानी सेना ने इसके अलावा सीमा पार गोलीबारी के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

वहीं भारतीय सेना ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के दो सेक्टरों में दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अग्रिम चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों में मोर्टार के गोले दागे जिसमें एक महिला घायल हो गई। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी में शनिवार को 09:20 बजे छोटे तथा स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की और 82 एमएम तथा 120 एमएम के मोर्टार दागे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे भी पाक सेना ने पुंछ सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना मजबूती से और प्रभावी तरीके से गोलीबारी का जवाब दे रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.