नियंत्रण रेखा पर बढ़ता तनाव शांति तथा सुरक्षा के लिए खतरा: शरीफ

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 02:26:06 AM
Pak PM blames India for tension across LoC, says “futile attempt”

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज भारत के विरूद्ध युद्धविराम तथा नियंत्रण रेखा के उल्लंघन का आरोप लगाया और कहा कि नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव से क्षेत्र की शांति तथा स्थिरता के लिए खतरा पैदा हो गया है।

श्री शरीफ ने नियंत्रण रेखा पर अपने सात सैनिकों के मारे जाने की घटना के बाद उच्चस्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा की और संयुक्त राष्ट्र से अपील की कि वह स्थिति का संज्ञान ले। प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने प्रधानमंत्री को नियंत्रण रेखा की स्थिति की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी से 26 नागरिक मारे गए तथा 100 से अधिक घायल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका देश अपनी सीमाओं की रक्षा में सक्षम है और वह किसी भी जोर, दवाब या धमकी के आगे नहीं झुकेगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.