'भारत के साथ परिणाम उन्मुखी और टिकाऊ वार्ता को तैयार है पाकिस्तान'

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 04:46:52 AM
Pak open to result-oriented, sustainable dialogue with India

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने आज कहा कि वह भारत के साथ परिणाम उन्मुखी और टिकाऊ वार्ता को तैयार है। पाकिस्तान ने यद्यपि भारत को द्विपक्षीय संबंधों में वर्तमान गतिरोध के लिए जिम्मेदार ठहराया और बातचीत के लिए पाकिस्तान की लगातार पहलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जताने का उस पर आरोप लगाया।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा, ‘‘यह वर्तमान गतिरोध भारत के चलते है। पाकिस्तान ने हमेशा ही अधिकतम संयम और धैर्य की नीति का पालन किया है और उसने भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंधों के लिए संकेत दिए हैं लेकिन वह हठी और अहंकारी रहता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वार्ता की हमारी लगातार पेशकश पर कोई जवाब नहीं आया। हम परिणाम उन्मुखी और टिकाऊ वार्ता के लिए तैयार हैं।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.