पाक अदालत ने 350 भारतीय मछुआरों को दोषी ठहराया, स्वदेश भेजा जाएगा

Samachar Jagat | Thursday, 25 May 2017 01:25:49 AM
Pak court convicts 350 Indian fishermen, will be sent home

कराची। पाकिस्तान की एक अदालत ने पाकिस्तानी जल क्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ते हुए पकड़े गए 350 भारतीय मछुआरों को सजा सुनाई और उनको स्वदेश भेजने का आदेश दिया है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट सलमान अमजद सिद्दीकी ने कल 350 मछुआरों को दोषी करार दिया। ये लोग 27 जनवरी को हिरासत में लिए जाने के बाद से मलीर जेल में बंद हैं।

मजिस्ट्रेट ने जब आरोपों को पढ़ा तो सभी मछुआरों ने पाकिस्तानी जलक्षेत्र में प्रवेश करने का अपना दोष स्वीकार कर लिया। अदालत ने नरमी दिखाई और इनको उतनी अवधि की सजा सुनाई जितने दिन वे जेल में बिता चुके हैं। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.