पाक ने किया भारतीय पनडुब्बी को वापस भेजने का दावा

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 10:04:59 PM
Pak claims for send back to Indian Submarine

कराची। पाकिस्तान की नौसेना ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने भारतीय पनडुब्बियों को उसकी समुद्री सीमा में प्रवेश करने से रोका।

पाकिस्तान नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी समुद्री सीमा के पास दिखने के बाद भारतीय पनडुब्बियों को पीछे धकेल दिया गया।

पाकिस्तान नौसेना के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि भारतीय नौसेना अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने के मकसद से पनडुब्बियां तैनात कर रही है। पाकिस्तान नौसेना सचेत है और अपने पूर्ण कौशल का प्रयोग कर भारतीय पनडुब्बियों को पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश करने से रोका।

बयान में कहा गया है, ‘‘पाकिस्तानी नौसैनिक बेड़े ने पाकिस्तान की दक्षिणी समुद्री सीमा के पास भारतीय पनडुब्बियों को देखा... और उनकी गतिविधियों को सीमित किया।’’

प्रवक्ता ने दावा किया कि पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय पनडुब्बियों की अपनी मौजूदगी छिपाए रखने के प्रयासों को विफल करने में सफल रही है।
उन्होंने कहा कि नौसेना ने लगातार पनडुब्बियों का पीछा किया और उन्हें पीछे धकेल दिया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना अपनी सीमाओं का बचाव करने में पूर्ण रूप से सक्षम है और किसी भी आक्रामकता का समुचित जवाब दे सकती है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.