पेरू में भूकंप से एक की मौत, 17 घायल

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 09:22:30 AM
One killed in Peru earthquake

लीमा। दक्षिणपूर्व पेरू में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसमें एक किशोर की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गये। भूकंप में दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गये। 

गुरूवार को भूकंप आने के बाद, नेशनल सिविल डिफेंस इंस्टीट्यूट आईएनडीईसीआई ने टिवट्र पर कल बताया, ‘आेकविरि जिले के अधिकारियों ने एक किशोर की मौत और 17 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।’

जियोफिजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ पेरू आईजीपी के मुताबिक पुनो क्षेत्र में भूकंप गुरूवार को स्थानीय समयानुसार शाम को पांच बजकर 40 मिनट को आया। लांपा शहर से इसका केंद्र 58 किलोमीटर 36 मील और इसकी गहराई 30 किलोमीटर थी। 

आईएनडीईसीआई की खबर क मुताबिक, ‘लांपा में आठ घरों के ढहने की और पराशिया जिले में 40 घरों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है।’ भूकंप को करीब 30 सेकंड तक महसूस किया गया था।              -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.