न्यूजीलैंड में एक बार फिर भूकंप के झटके

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 08:01:52 AM
Once again in New Zealand earthquake

वेलिंगटन। प्रशांत महासागरीय देश न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप पर आज एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। पिछले सप्ताह ही यहां आये भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई थी। अमेरिकी भूगर्भिक सर्वेक्षण ने बताया कि आज भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 आंकी गयी।

भूकंप का केंद्र उत्तरी पालर्मसटन से 138 किलोमीटर उत्तरी द्वीप में और जमीन की गहराई से 37 किलोमीटर नीचे था। पिछले सप्ताह 14 नवंबर को भी न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में 7.8 तीव्रता पाले भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए थे। इसके बाद सुनामी की लहरें उठने लगीं जिसके चलते हजारों की संख्या में लोग अपने घरों को छोडक़र सुरक्षित स्थान की ओर कूच किये थे।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.