ओकलाहोमा में 5.3 तीव्रता का भूकंप

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 09:30:56 AM
Oklahoma 5.3 magnitude quake

वाशिंगटन। अमेरिका के ओकलाहामा प्रांत में मध्यम दर्जे के भूकंप के झटके महसूस किये गये है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक ओकलाहामा के मध्यवर्ती इलाकों में कल भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र ओकलाहामा शहर से 50 मील की दूरी पर उत्तरी पूर्वी क्षेत्र में स्थित था।

भूकंप के झटके कंसास सिटी ,मिसूरी और आर्कांसस क्षेत्र में भी महसूस किये गये। भूकंप से हुये नुकसान का अभी पता नहीं लगा है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ओकलाहामा क्षेत्र में भूकंप के 19 झटके महसूस किये गये थे।         -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.