राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हैं परमाणु हथियार: अमेरिका

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Mar 2017 08:14:50 AM
Nuclear Weapons US For National Security

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों ने परमाणु हथियारों पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने से जुड़ी चर्चा में हिस्सा नहीं लिया। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस समेत करीब 40 देश नई संधि पर चर्चा को लेकर बुलाई गई संयुक्त राष्ट्र की बैठक में शामिल नहीं हुए। वहीं 120 से अधिक देशों ने परमाणु प्रतिबंध पर कानूनी रोक लगाने की योजना का समर्थन किया।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने इस संबंध में कहा कि परमाणु हथियारों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाना एक उचित कदम नहीं है। निक्की हेली ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए परमाणु हथियार हैं। 

गौरतलब है कि अक्टूबर में संयुक्त राष्ट्र के एक सम्मेलन में परमाणु हथियारों पर कानूनी रोक लगाने की संधि पर बातचीत की घोषणा की गई थी। तब ब्रिटेन, फ्रांस, इजरायल, रूस और अमेरिका ने परमाणु प्रतिबंध संधि के खिलाफ वोट किया था जबकि चीन, भारत और पाकिस्तान ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.