उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की पत्नी सात माह से गायब

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 02:13:49 PM
North Korean dictator Kim Jong-un's wife disappeared seven months

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन एक बार फिर सुर्खयों में हैं। इस बार उनकी पत्नी री सोल जू पिछले सात महीनों से लापता बताई जा रही हैं। जानकारों का कहना है कि सोल को पिछले सात माह से किसी ने भी नहीं देखा। न तो वह किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में देखी गई। इसके बाद से यह अफवाहें फैल गई कि सोल संभवत: गर्भवती हैं।

जबकि कुछ लोगों ने दावा किया कि किम जोंग ने या उनकी बहन ने सोल की हत्या करवा दी या फिर किसी मामले में उन्हें फंसाकर गिरफ्तार करवा दिया। 28 मार्च को आखिरी बार किम जोंग के साथ दिखी थीं सोल दक्षिण कोरियाई न्यूज एजेंसी योहैप के मुताबिक, सोल को आखिरी बार प्योंगयांग में 28 मार्च को देखा गया था। तब वे किम जोंग के साथ नए कमर्शियल डिस्ट्रिक्ट और हेल्थ कॉम्प्लेक्स के टूर के लिए पहुंची थीं।

गौरतलब है कि इसी साल मई में 36 साल बाद देश में पहली बार पार्टी कांग्रेस भी हुई, लेकिन किम जोंग के साथ सोल मौजूद नहीं थीं। 

2012 में किम जोंग और री सोल जू की शादी 2009 में हुई थी और इनका एक बच्चा भी है। शादी के बाद सोल हर ब़ड़े कार्यक्रम में किम के साथ नजर आती थी। बीते चार वषर्षो में वह हर साल लगभग 15 से 22 बार देखी गई थी। 2012 में भी ऐसी ही अफवाहें सामने आई थीं जब कुछ आयोजनों में उन्हें नहीं देखा गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.