परमाणु परीक्षण के बाद अमेरिका ने उत्तर कोरिया की कंंपनियोंं, अधिकारियों को प्रतिबंधित सूची में डाला

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 12:30:41 PM
North Korea nuclear test the US companies and the authorities put Restricted List

वाशिंगटन। उत्तर कोरिया की ओर से नौ सितंबर को किए गए परमाणु परीक्षण के बाद अमेरिका ने सरकारी विमानन कंंपनी एयर कोरयो सहित देश की 23 कंपनियोंं तथा अधिकारियोंं को काली सूची मेंं डाल दिया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने एशियाई देश को राजनीतिक और आर्थिक रूप से अलग-थलग करने के लक्ष्य से प्योंंगयांग के खिलाफ अभी तक के सबसे कठोर प्र्रतिबंंधोंं वाला प्रस्ताव पारित किया था। उसके बाद अमेरिका ने यह फैसला किया है।

अमेरिका के वितत विभाग ने कल यह प्रतिबंंध लगाए हैं। इनका लक्ष्य कंंपनियोंंं और व्यक्तियों को वैश्विक वित्तीय प्रणाली से बाहर करना है। इसमेंं उत्तर कोरिया के कई बैंक, विनिर्माण कंपनियां, वाणिज्यिक कंपनियां और एक तेल कंंपनी भी शामिल है।

अमेरिकी प्रतिबंध सूची मेंं एयर कोरयो नया नाम है। वित्त विभाग ने इसे उत्तर कोरिया के सैन्य नेटवर्क का हिस्सा बताया है क्योंंकि उसके एक विमान ने जुलाई 2013 मेंं ‘‘विक्टरी डे सैन्य परेड’’ में उड़ान भरी थी।

विभाग का कहना है कि विमानन कंपनी ने उत्तर कोरिया के एससीयूडी-बी बैलिस्टिक मिसाइल प्र्रणाली के लिए कलपुर्जो तथा अन्य उपकरणों का परिवहन किया था। साथ ही देश के नेता किम जोंंग उन एयर कोरयो के चिन्ह वाले निजी विमान का प्रयोग करते हैं।

वित्त विभाग का कहना है कि नए प्रतिबंंधोंं के तहत एयर कोरयो के 16 विमानों को ‘‘ब्लॉक’’ किया गया है, हालांंकि उसने विस्तृत जानकारी नहींं दी।            -एजेंसी
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.