नाइजीरिया में जुलूस के दौरान संघर्ष में नौ की मौत

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 08:38:58 AM
Nine killed in clashes during the march in Nigeria

कानो (नाईजीरिया)। अफ्रीकी राष्ट्र नाईजीरिया के उत्तरी क्षेत्र कानो में एक धार्मिक जुलूस के दौरान पुलिस और शिया मुसलमान के बीच हुई झड़प में नौ लोगों की मौत हो गयी है। 

दोनों पक्षों के बीच यह संघर्ष कानो के बाहरी इलाके में तब हुई जब देश में शिया मुसलमानों का सबसे बड़ा समूह इस्लामिक मूवमेंट इन नाईजीरिया (आईएमएन) ने पड़ोसी कदुना राज्य के जरिया से एक धार्मिक जुलूस का आयोजन किया था। 

कानो राज्य पुलिस आयुक्त राबियू युसुफ ने संवाददाताओं को बताया कि कल हुए इस भहसक झड़प में आठ आईएमएन के सदस्य और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि चार पुलिस अधिकारियों समेत कई लोग घायल हो गये। उन्होंने कहा, सबसे पहले हमने उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े। उनलोगों ने हमारे एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया उनका हथियार छीनकर उनपर फायभरग कर दी जिसमें उनकी मौत हो गयी। इसके बाद हमारे उनपर जवाबी कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

गौरतलब है कि देश में दोनों पक्षों के बीच संघर्ष का सिलसिला जारी है। गत अगस्त में एक न्यायिक जांच ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि पिछले वर्ष दिसम्बर में सेना और आईएमएन सदस्यों के बीच संघर्ष में 347 सदस्यों की मौत हो गयी थी।              -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.