अमेरिका के बार में भीषण आग, 9 की मौत

Samachar Jagat | Sunday, 04 Dec 2016 09:13:20 AM
Nine dead many missing after fire at California rave

वाशिंगटन। अमेरिका के ओकलैंड के एक बार में शनिवार रात को भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग लापता हैं। यह आग ओकलैंड के इतिहास की सबसे भीषण आग है। सैन फ्रांसिस्को के दो मंजिली इमारत में शुक्रवार रात को पार्टी हो रही थी कि रात लगभग 11.30 बजे आग लग गई।

यह पार्टी रात नौ से सुबह चार बजे तक चलने वाली थी और जिस समय आग लगी उस समय दर्जनभर लोग अंदर थे। आग लगने से छत ढह गई। ओकलैंड दमकल विभाग प्रमुख टेरेसा डेलोच रीड ने शुरुआती जांच के नतीजों के आधार पर बताया कि अभी तक 13 लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा, अभी ऐसी कई इमारतें हैं जिनकी तलाश की जानी बाकी है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.