ब्रिटेन मेंं अंबेडकर के नए चित्र का लोकार्पण

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 12:27:37 AM
New portrait of Ambedkar unveiled in UK

लंदन। भीम राव अंबेडकर की 125वीं जयंती केे अवसर पर पुरस्कार-विजेता चित्रकार हेजल मोर्गन द्वारा बनाए गए बाबा साहेेब के चित्र का लंदन में लोकार्पण किया गया।

इस चित्र को ग्रे-इन में टांगा जाएगा जहां 1918 मेंं अंबेडकर को बार में बुलाया गया था। ग्रे-इन ब्रिटेन के चार इन ऑफ कोर्ट में शामिल हैं जिनके पास लोगों को बार ऑफ इंग्लैंड एंड वेल्स में बुलाने का अधिकार है।

ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त दिनेश पटनायक ने कहा कि भारत के महान नेता को यह सच्ची श्रद्धांजलि है। हम सभी भारत के संविधान के वास्तुविद होने सहित उनकी विभिन्न उपलब्धियों से वाकिफ हैं।

पटनायक ने ‘पावर ऑफ चेंंज’ शीर्षक से अंंबेडकर स्मृति आख्यान भी दिया।

उन्होंंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर बदलाव के बड़े पैरोकार थे। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि विचारोंं और समाज में बदलाव था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.