लिट्टे के पूर्व सदस्यों ने श्रीलंका में बनाई नई राजनीतिक पार्टी

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 11:28:22 AM
New political party formed by former members of LTTE in Sri Lanka

श्रीलंका में लिट्टे के पूर्व सदस्यों के एक समूह ने नई राजनीति पार्टी का गठन किया है। समूह के लोगों का कहना है कि लोग मुख्यधारा के राजनीतिक दलों से परेशान हैं क्योंकि ये तमिल अल्पसंख्यकों के मुद्दों का निदान करने में ‘विफल’ रही हैं।

पूर्वी श्रीलंका के तटीय जिले त्रिंकोमाली के सम्पूर में ‘रिहैबिलेटेड युनाइटेड लिबरेशन टाइगर्स फ्रंट’ नामक पार्टी का गठन किया गया है।

पार्टी के नेता कंदासामी इंदरासा ने कहा, ‘मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियों से लोग परेशान हो रहे हैं। वे तमिल मुद्दों का समाधान करने में नाकाम रही हैं। हम उत्तर और पूर्व के सभी क्षेत्रों से चुनाव लड़कर लोगों को विकल्प दे रहे हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.