नौसेना प्रमुख लांबा ने यूएई के शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ वार्ता की

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2017 05:30:02 AM
Navy Chief Lanba holds talks with UAE's top defence brass

दुबई। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने संयुक्त अरब अमीरात यूएई के रक्षा प्रतिष्ठान के शीर्ष अधिकारियों के साथ आज व्यापक वार्ता की और दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीके तलाशे।

खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख देशों के साथ सुरक्षा संबंध मजबूत करने की भारत की कोशिश के अनुरूप यह किया गया।

अपनी तीन दिवसीय यात्रा के प्रथम दिन लांबा ने संयुक्त अरब अमीरात के नौसेना बल के कमांडर मेजर जनरल इब्राहिम सलेम मोहम्मद अल मुशरख और मतार सलेम अली अल दाहरी के साथ अलग अलग वार्ता की तथा समुद्री सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।

भारतीय रक्षा सूत्रों ने बताया कि वार्ता का केंद्र बिंदु दोनों देशों के नौसेना बलों के बीच सहयोग के मौजूदा स्तर को बढ़ाना और क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर संपूर्ण रणनीतिक रक्षा संबंधों को बढ़ाना है।

लांबा के रक्षा राज्य मंत्री मोहम्मद बिन अहमद अल बोवारदी और यूएई आम्र्ड फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हमाद मोहम्मद थानी अल रूमैती के साथ भी बैठक करने का कार्यक्रम है।

नौसेना प्रमुख यूएई के राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के कमांडर मेजर जनरल राशिद मोहम्मद सलेज अल सादी से भी मिलने वाले हैं।

दरअसल, भारत यूएई के साथ रक्षा और सुरक्षा संबंध बढ़ाने पर गौर कर रहा है क्योंकि यूएई खाड़ी क्षेत्र में खास अहमियत रखने वाला देश है।
अबू धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पिछले महीने भारत का दौरा किया था।
अपनी यात्रा के दूसरे चरण में लांबा एक दो मार्च को ओमान जाएंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.