नौसेना प्रमुख श्रीलंका के दौरे पर 

Samachar Jagat | Sunday, 27 Nov 2016 11:16:09 PM
Navy chief in Sri Lanka to boost maritime cooperation

कोलंबो। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा पांच दिनों की द्विपक्षीय यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे, जिसका लक्ष्य भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा संबंधों को मजबूत करना और बढ़ाना है। 

एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि इस यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ तथा सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों सहित अन्य महत्वपूर्ण लोगों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। 

एडमिरल कोलंबो में होने वाले ‘गाले वार्ता’ में भी शरीक होंगे। ‘गाले’ श्रीलंका के दक्षिण पश्चिम तट पर स्थित एक नगर और पत्तन है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.