इटली में 16 प्रवासियों के मिले शव, 1000 बचाए

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Dec 2016 04:41:55 AM
More than 1000 boat migrants rescued, 16 bodies found say Italy coastguard

रोम। इटली के तटरक्षकों ने प्रवासियों से लदी नौकाओं पर सवार 1000 प्रवासियों को बचाया है और पिछले दो दिनों में 16 शव बरामद किए गए हैं।

तटरक्षकों ने गत दो दिनों के राहत और बचाव कार्य के दौरान रविवार को नौ विभिन्न नौकाओं से 800 प्रवासियों को बचाया। सोमवार को फिर तटरक्षकों ने 230 प्रवासियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

इटली में गत एक दिसम्बर से एक लाख 73 हजार प्रवासियों को बचाया गया है जबकि गत वर्ष एक लाख 70 हजार को बचाया गया था। गत तीन वर्षाें के दौरान यहां करीब पांच लाख प्रवासी आ चुके हैं।

मिस्र से प्रवासियों के पलायन को रोकने के लिए यूरोपीय संघ और तुर्की के बीच हुए समझौते के बाद से ही इटली प्रवासियों की ज्वलंत समस्या से जूझ रहा है। प्रवासियों के आने के सिलसिले के कारण इटली शरण देने की प्रकिया और कानूनी व्यवस्था पर दवाब का सामना कर रहा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.